राज्यपाल ने कहा, केसरिया बालम पधारो म्हारे गांव गीत गाएं, राज्यपाल ने जनसंवाद के साथ ग्रामीणों की सूनी परिवेदनाएं

10 अगस्त । राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बाड़मेर जिले की तामलोर ग्राम पंचायत में गंवई नाडी रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों से गंवई नाडी में पानी की आवक , उपयोगिता एवं इसके निर्माण के बारे में जानकारी ली। तामलोर ग्राम पंचायत के सरपंच हिन्दूसिंह तामलोर एवं ग्

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Aug 10, 2024 • 6:06 PM  0  0
B
Barmer
NEWS CARD
Logo
राज्यपाल ने कहा, केसरिया बालम पधारो म्हारे गांव गीत गाएं, राज्यपाल ने जनसंवाद के साथ ग्रामीणों की सूनी परिवेदनाएं
“राज्यपाल ने कहा, केसरिया बालम पधारो म्हारे गांव गीत गाएं, राज्यपाल ने जनसंवाद के साथ ग्रामीणों की सूनी परिवेदनाएं”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
10 Aug 2024
https://www.barmerbulletin.com/barmer/the-governor-said-kesariya-balam
Copied
राज्यपाल ने कहा, केसरिया बालम पधारो म्हारे गांव गीत गाएं, राज्यपाल ने जनसंवाद के साथ ग्रामीणों की सूनी परिवेदनाएं


 10 अगस्त। राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने  बाड़मेर जिले की तामलोर ग्राम पंचायत में गंवई नाडी रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों से गंवई नाडी में पानी की आवक,उपयोगिता एवं इसके निर्माण के बारे में जानकारी ली। तामलोर ग्राम पंचायत के सरपंच हिन्दूसिंह तामलोर एवं ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ब्लास्ट के जरिए इस नाडी का निर्माण कराया था। भारत-पाक युद्ध 1971 के दौरान ग्रामीणों ने भारतीय सेना का सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि मनरेगा एवं आईडब्ल्यूएमपी के माध्यम से इस नाडी की पक्की पाल का निर्माण कराया गया है। इसके आगोर में तीस बेरियां भी बनी हुई है। इस दौरान राज्यपाल श्री बागडे ने ग्रामीणों से पेयजल के स्त्रोतों एवं पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने तामलोर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी गुडडीकंवर के आवास एवं पानी के टांके का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने लाभार्थी गुडडीकंवर एवं उसके परिजनों से आवास निर्माण एवं अन्य योजनाओं से लाभांवित होने के बारे में पूछा। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लगे नल कनेक्शन का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी की भारी दिक्कत थी। एक हजार रूपए में पानी का टैंकर डलवाना पड़ता था। अब घर-घर पानी के कनेक्शन होने से उनको खासी सहुलियत हो गई है। राज्यपाल ने पानी की आवक एवं टांके में उपलब्ध पानी की उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि टांके में उपलब्ध पानी कितने समय तक चलेगा,इस पर लाभार्थी परिवार ने बताया कि उनके लिए तीन-चार माह तक पर्याप्त होगा। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया कि इस परिवार को उज्ज्वला एवं अन्य योजनाओं से लाभांवित किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्य के बारे में बताया गया कि तामलोर ग्राम पंचायत में 500 घरों में जल कनेक्शन किए जा चुके है। इससे 2500 की आबादी लाभांवित हुई है। तामलोर ग्राम पंचायत में राज्यपाल श्री बागडे तामलोर ग्राम पंचायत में पैदल चलकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीण हाकमसिंह, रेखाकंवर से बातचीत करते हुए भारत-पाक विस्थापन,सरकारी योजनाओं की क्रियान्विति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक निर्माणाधीन मकान पर आवास योजना के लाभार्थी का नाम प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter