किसान की बेटी सौम्या सी एम अल्बानिया में मिस ग्लोब 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
कर्नाटक की किसान की बेटी सौम्या सीएम ने मिस ग्लोब इंडिया 2024 का ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब वह 15 अक्टूबर को अल्बानिया में होने वाली मिस ग्लोब 2024 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौम्या को पूर्व मिस ग्लोब इंडिया डॉ. ऐश्वर्या पातापति ने ताज पहनाय
कर्नाटक की किसान की बेटी सौम्या सीएम ने मिस ग्लोब इंडिया 2024 का ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब वह 15 अक्टूबर को अल्बानिया में होने वाली मिस ग्लोब 2024 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौम्या को पूर्व मिस ग्लोब इंडिया डॉ. ऐश्वर्या पातापति ने ताज पहनाया। पूजा पेनुमला प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रहीं।
बेंगलुरू की सौम्या ने एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर बनाया है। उन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘इंद्रजालम’ से डेब्यू किया है। उन्हें कन्नड़, अंग्रेजी और तेलुगु भाषाओं पर अच्छी पकड़ है। सौम्या ने पहली बार 2022 में मिस कर्नाटक का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं।
sowmya (@iamsowmyacm)