बाड़मेर में किसान-विधायक एकजुट, मुआवजा नीति पर सवाल

बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड के भोजासर गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अब और मजबूत हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान बायतु विधायक हरीश चौधरी ने धरने में शामिल होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प लिया। यह आंदोलन उन हजारों किसानों की पीड़ा की आवाज है, जिनकी कृषि

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Mar 1, 2026 • 2:36 PM  1  0
B
Barmer
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में किसान-विधायक एकजुट, मुआवजा नीति पर सवाल
“बाड़मेर में किसान-विधायक एकजुट, मुआवजा नीति पर सवाल”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
1 Mar 2026
https://www.barmerbulletin.com/barmer/barmer-farmers-united-harish-chaudhary
Copied
बाड़मेर में किसान-विधायक एकजुट, मुआवजा नीति पर सवाल


बाड़मेर जिले के बायतु उपखंड के भोजासर गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अब और मजबूत हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान बायतु विधायक हरीश चौधरी ने धरने में शामिल होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प लिया। यह आंदोलन उन हजारों किसानों की पीड़ा की आवाज है, जिनकी कृषि भूमि और आजीविका पर 400 केवी एवं 765 केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण से गहरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय किसानों ने कई दिनों से इस धरने को जारी रखा हुआ है, जिसमें वे अपनी सहमति के बिना खेतों और आवासीय क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रही इन उच्च वोल्टेज लाइनों के निर्माण पर रोक लगाने और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विधायक हरीश चौधरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों से लंबी बातचीत की और उनकी हर मांग को पूरी तरह जायज करार दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां बिना किसानों की रजामंदी के काम आगे बढ़ा रही हैं, जिससे भूमि की उपयोगिता, परिवारों की सुरक्षा और खेती-बाड़ी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter