केंद्र सरकार अड़ानी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की जांच कराए- हरीश चौधरी

- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हरीश चौधरी की अगुवाई में सिवाना में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी सिवाना ने केंद्र सरकार की मित्र नीति व अडानी घोटाले के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। सिवाना/बाड़मेर: । राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री श्री हरीश

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Feb 6, 2023 • 11:12 PM  0  0
B
Barmer
NEWS CARD
Logo
केंद्र सरकार अड़ानी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की जांच कराए- हरीश चौधरी
“केंद्र सरकार अड़ानी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की जांच कराए- हरीश चौधरी”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
6 Feb 2023
https://www.barmerbulletin.com/barmer/central-government-should-conduct-jpc
Copied
केंद्र सरकार अड़ानी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की जांच कराए- हरीश चौधरी


- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हरीश चौधरी की अगुवाई में सिवाना में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी सिवाना ने केंद्र सरकार की मित्र नीति व अडानी घोटाले के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

सिवाना/बाड़मेर: । राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री श्री हरीश चौधरी की अगुवाई में सिवाना में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सिवाना कांग्रेस कमेटी की ओर से सिवाना कस्बे के देवेंद्र रोड से पैदल मार्च तक शुरू किया गया। हरीश चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना के अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल, गांधी चौक औऱ बस स्टैंड स्थित डाक बंगले तक पैदल मार्च निकालते हुए अपना गुस्सा मोदी सरकार पर जाहिर किया। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा केंद्र सरकार की “मित्र नीति “ से हुए अड़ानी घोटाले के ख़िलाफ़ सिवाना एस बी आई बैंक के आगे विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की गई। हरीश चौधरी ने पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश को जोड़ने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्री राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा को पूरा किया। श्री राहुल गांधी ने देश की जनता को हमेशा यह बताने का प्रयास किया केंद्र में बेठी मोदी सरकार केवल चार लोगों के साथ मिलकर देश चलाने का काम कर रही है। हरीश चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार देश की संसद में कहा कि आडनी के हाथों में देश की सभी सरकारी संपत्ति का मालिकाना हक देना देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर देना है लेकिन, सरकार ने कभी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया औऱ आज उसी का नुकसान देश के आम-आदमी मध्यमवर्गीय परिवारों को एलआईसी, स्टेट बैंक के शेयर की भारी गिरवट से हुआ है।  हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में अडानी मित्र नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार आड़नी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की जांच कराए।
इस कार्यक्रम के दौरान श्री हरीश चौधरी के साथ पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल, कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी पंकज प्रताप सिंह, हाथ से हाथ जोड़ों के कॉर्डिनेटर भंवरलाल देवासी, प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, सिवाना नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास आचार्य, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान मालाराम भील, पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा भी निकाली गई। इस यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी व कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर सर्किल और महात्मा गांधी सर्किल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति गीतों के माध्यम से महापुरुषों को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री और बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी ने कहां कि वर्तमान में देश में नफरत, हिंसा और अराजकता का माहौल है। वहीं यह यात्रा देश में प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता और समानता को कायम बनाएं रखने की यात्रा है। वही पूर्व मंत्री व विधायक गोपाराम मेघवाल ने कहां कार्यकर्ता संगठित रहकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं ताकि गांव, गरीब, किसान, मजदूर को इसका लाभ मिल सके। पूर्व जिला प्रमुख श्री बालाराम चौधरी ने कहां कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु कटिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने सभी को एकजुट रहकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन मेघवाल, पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जीनगर, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह चंपावत, जाकिर हुसैन पठान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भगवानाराम माली, यूथ कांग्रेस आरटीआई विभाग जिलाध्यक्ष अरुण व्यास, धन्नाराम चौधरी, करमावास के पूर्व सरपंच मंगलाराम चौधरी, घेवरचंद प्रजापत, दिलीप सिंह राव, पंकज जोगसन, मूलाराम परमार, चुन्नीलाल मेघवाल, चुन्नीलाल जोगसन, उदाराम मेघवाल, पेपाराम मेघवाल, अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित, बगदाराम चौधरी, हीर सिंह राजपुरोहित अर्थंडी, सफी मोहम्मद रंगरेज, धीरज गुर्जर, तवन देवासी,  सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम भील, मोतीसरा सरपंच फतेह सिंह, पंचायत समिति सदस्य नरपत माली, गोकाराम, चेतान राम माली, वीर नारायण परमार राजकीय महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष धापू कुमारी माली, सोहन विश्नोई, जिला परिषद सदस्य शंकर सिंह राजपुरोहित, वाग सिंह, गणपत सिंह, भगाराम मेघवाल, निजाम मोहम्मद, पारस परमार, पीरू खान, छगनलाल, वागाराम देवासी, शान्ति देवी गोदारा, तोगाराम गर्ग, भेराराम चौधरी, महेन्द्र वाल्मीकि, मांगीलाल गर्ग, गोपाराम गर्ग, मानसिंह राखी, लक्ष्मण राम डांगी, हेमाराम मांगला, केसाराम डांगी, फतेह सिंह, भरत चौधरी, कानाराम चौधरी, देवाराम, पीरु खान, धनराज चौधरी, जबर सिंह सिनेर, अशोक सुथार, शंकरसिंह आदि सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद थे।

पूर्व मंत्री व विधायक चौधरी ने सिवाना राजकीय कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी व विधायक हरीश चौधरी ने राजकीय महाविद्यालय सिवाना में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और सकारात्मक सोच के साथ छात्र हितों और अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र व्यवस्था है जिसके तहत इस कॉलेज के छात्रों को यह अधिकार दिया गया है कि अपने खुद का छात्र संघ अपने मतों द्वारा छात्र संघ को निर्वाचित करें।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter