बाड़मेर: श्री जसनाथ स्कूल साता की छात्रा उर्मिला कंवर ने 12वीं कला वर्ग में मारी बाजी
साता/सेड़वा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने कांफ्रेंस हाल में ठीक 12.15 बजे परिणाम जारी किये। सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। जोकि गत वर्
साता/सेड़वा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने कांफ्रेंस हाल में ठीक 12.15 बजे परिणाम जारी किये। सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। जोकि गत वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। सीनियर सैकंडरी कला वर्ग के परिणाम में बाड़मेर जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा।
बाड़मेर जिले के साता गांव की श्री जसनाथ सी सै स्कूल साता की छात्रा उर्मिला कंवर ने निरन्तर पढ़ाई व गुरुजनों के सहयोग से 96.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।