विप्र सेवा संघ का 10वां स्थापना दिवस: जयपुर में होगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2026 समारोह
जयपुर (राजस्थान), 27 नवंबर : विप्र सेवा संघ अपने 10वें स्थापना दिवस के मौके पर जयपुर में भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2026 समारोह आयोजित करने ...
जयपुर (राजस्थान), 27 नवंबर : विप्र सेवा संघ अपने 10वें स्थापना दिवस के मौके पर जयपुर में भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2026 समारोह आयोजित करने जा रहा है। समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में होगा। इसमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को भी संघ की ओर से औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
यह आयोजन संघ की दस साल की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रसेवा की यात्रा को समर्पित होगा। संगठन इसे अपनी उपलब्धियों, सामाजिक समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देख रहा है।
समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाली प्रतिष्ठित प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान दिया जाएगा। सम्मान पाने वालों में IAS, IPS, IFS और IRS अधिकारी, न्यायाधीश, डॉक्टर, शिक्षाविद्, कलाकार, खेल जगत की प्रतिभाएं, समाजसेवी और पत्रकार शामिल होंगे। संघ के मुताबिक, इस सम्मान का उद्देश्य उन लोगों के काम को राष्ट्रीय मंच पर पहचान देना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। साथ ही, इसके जरिए समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संदेश भी पहुंचाया जाएगा।