डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी
भारत मंडपम में गायत्री परिवार का 'राष्ट्र निर्माण संकल्प' सम्मेलन संपन्न, 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्पनई दिल्ली, 12 अक्...
भारत मंडपम में गायत्री परिवार का 'राष्ट्र निर्माण संकल्प' सम्मेलन संपन्न, 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्प
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ सम्मेलन आयोजित किया गया। माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव की तैयारियों के तहत हुए इस सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति और जन्म शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा, “राष्ट्र निर्माण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आज समय की मांग है। इसके लिए नैतिक मूल्यों, सेवा, सदाचार, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना होगा।”