अरबन योग ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया 100 फीसदी नैचुरल हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर

महिलाओं के ब्यूटी एवं पर्सनल केयर ब्राण्ड अरबन योग ने अपनी हेयरस्टाइल रेंज में नए हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर का लॉन्च किया है। ब्राण्ड अपने मूल्यों ‘ बी बोल्ड, बी द चेंज ’ को जारी रखते हुए यह ड्यूल परपज़ प्रोडक्ट लेकर आया है जो हेयरस्टाइलिंग के बारे में महिलाओं के पारम्परिक सोच को पूरी तरह

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Oct 20, 2022 • 7:39 PM  0  0
L
Lifestyle
NEWS CARD
Logo
अरबन योग ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया 100 फीसदी नैचुरल हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर
“अरबन योग ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया 100 फीसदी नैचुरल हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
20 Oct 2022
https://www.barmerbulletin.com/lifestyle/urban-yoga-launches-100-natural-hair
Copied
अरबन योग ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया 100 फीसदी नैचुरल हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर

महिलाओं के ब्यूटी एवं पर्सनल केयर ब्राण्ड अरबन योग ने अपनी हेयरस्टाइल रेंज में नए हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर का लॉन्च किया है। ब्राण्ड अपने मूल्यों ‘बी बोल्ड, बी द चेंज’ को जारी रखते हुए यह ड्यूल परपज़ प्रोडक्ट लेकर आया है जो हेयरस्टाइलिंग के बारे में महिलाओं के पारम्परिक सोच को पूरी तरह से बदल देगा। 

अरबन योग हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर 100 फीसदी प्राकृतिक अवयवों जैसे एलो वेरा पाउडर, ऑर्गन ऑयल और केरेटिन से बना है। एलो वेरा बालों को मजबूत बनाता है और हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षित रखता है। वहीं ऑर्गन ऑयल बालों एवं सिर की त्वचा को नमी देकर बालों के टूटने की समस्या को कम करता है। केरटिन बालों को डीप कंडीशन कर उनकी उलझन को कम करता है। यह अनूठा फार्मूला बालों को तुरंत वॉल्युम देता है और आपके हेयरस्टाइल को दिन भर टिकाए रखता है।

यह प्रोडक्ट आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों से बिल्कुल अलग हैं जिन्हें लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। अरबन योग हेयर वॉल्युमाइज़िंग पाउडर का यह फॉर्मूला दोहरे फायदे देता है। इसे सीधे बालों में छिड़क कर हेयर वॉल्युमाइज़र की तरह काम में लिया जा सकता है और अगर आप चाहें तो हेयर स्टाइलिंग के बाद इसे छिड़क कर अपने कर्ल्स और क्रिम्प्स को अगले वॉश तक बनाए रख सकती हैं।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter