मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि

बेंगलुरु,कर्नाटक, भारत बेंगलुरु स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी RenaissThera प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोटापा रोधी दवा कार्यक्रम के तहत ग्लूकोज़-डिपेंडेंट इंस्युलिनोट्रॉपिक पोलिपेप्टाइड रिसेप्टर (GIPR) को लक्ष्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की है। GIPR एक वैध इनक्रेटिन रिसेप्टर है,

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jun 11, 2025 • 10:28 AM  1  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि
“मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
11 Jun 2025
https://www.barmerbulletin.com/lifestyle/renaissthera-achieves-major-research
Copied

 बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत

बेंगलुरु स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी RenaissThera प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोटापा रोधी दवा कार्यक्रम के तहत ग्लूकोज़-डिपेंडेंट इंस्युलिनोट्रॉपिक पोलिपेप्टाइड रिसेप्टर (GIPR) को लक्ष्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की है। GIPR एक वैध इनक्रेटिन रिसेप्टर है, जिसे पेरेंट्रल पेप्टाइड-आधारित उपचारों में उपयोग किया जाता है और इसके स्टिमुलेशन व इनहिबिशन दोनों ने मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज में प्रभाव दिखाया है। RenaissThera अब GIPR को टारगेट करने वाले इनोवेटिव, ओरल स्मॉल मॉलीक्यूल एगोनिस्ट्स और एंटागोनिस्ट्स विकसित कर रही है, जो मौजूदा पेप्टाइड-आधारित दवाओं के मुकाबले अधिक किफायती और सुविधाजनक विकल्प हैं। यह पहल खासतौर पर उन समुदायों के लिए है जो मोटापा जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में आज भी पिछड़े हुए हैं जबकि वैश्विक मोटापे से जुड़े बाज़ार के 2032 तक 38 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इन ओरल मॉलीक्यूल्स को कंपनी के AI और मशीन लर्निंग आधारित स्वदेशी प्लेटफॉर्म के ज़रिए डिज़ाइन और स्क्रीन किया गया है। जिसके बाद इन-विट्रो (सेल लाइनों पर) और इन-वाइवो (चूहों पर) परीक्षणों में सफल परिणाम प्राप्त हुए। ये प्रभावी मॉलीक्यूल अब लीड ऑप्टिमाइज़ेशन कार्यक्रम में आगे बढ़ रहे हैं, जहां से प्री-IND (इंवेस्टिगेशनल न्यू ड्रग) स्टडी के लिए अंतिम उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RenaissThera ने इन नवाचारों के लिए ‘कॉम्पोज़िशन ऑफ मैटर’ और उपयोगिता से जुड़े पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं, और कंपनी अपनी रिसर्च का विस्तार मोटापा और डायबिटीज़ से जुड़ी GIP, GLP-1 और Apelin रिसेप्टर्स की दिशा में कर रही है। कंपनी का AI-सक्षम इनोवेशन प्लेटफॉर्म, जिसमें GenAI और ML टूल्स एकीकृत हैं, नए स्मॉल मॉलीक्यूल डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ेशन को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter