जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ . अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन , वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद नई दिल्ली : द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी ने हाल ही में शिवसेना ( एनडीए ) गठबंधन एवं चुनावों के मुख्य राष्ट्रीय स
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद नई दिल्ली : द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी ने हाल ही में शिवसेना (एनडीए) गठबंधन एवं चुनावों के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के नई दिल्ली स्थित निवास पर पधारकर उन्हें तथा उनके परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। यह भेंट आध्यात्मिक गरिमा, श्रद्धा और सार्थक संवाद से परिपूर्ण रही, जिसमें सनातन परंपरा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा की पत्नी श्रीमती अंका वर्मा तथा युवराज आदितेश्वर वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य जी का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के साथ हुए आत्मीय संवाद में शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म की शाश्वत शिक्षाओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।