पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनवडोदरा (गुजरात) [भारत] : डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 में विश्व भर के राजनीति, ...
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
वडोदरा (गुजरात) [भारत] : डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 में विश्व भर के राजनीति, उच्च शिक्षा तथा सांस्कृतिक संवाद से जुड़े मान्यवर गुजरात के वडोदरा के पारूल विश्वविद्यालय में आए| इनमें राजदूत, उच्चायुक्त, राजनीतिक प्रतिनिधी, नीति निर्माण करनेवाले तथा वैश्विक शिक्षा के अग्रणि मान्यवर भी सम्मीलित हुए| इस कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों को बढ़ावा देने में तथा सहयोग के अवसर उपलब्ध कराने में शिक्षा की भुमिका पर चर्चा की गई| विश्वविद्यालय ने एक सक्षम शैक्षिक मंच उपलब्ध किया जहाँ लोग, संकल्पनाएँ और संस्कृतियों का भौगोलिक सीमाओं को लाँघर कर संवाद हुआ और 75 से अधिक देशों के छात्र भी साथ आए|
इस संवाद में शैक्षिक और संस्थागत साझेदारियों में सुधार लाने के बारे में, छात्रों को अधिक व्यापक अवसर और एक्स्चेंज कार्यक्रम देने को ले कर और साझा अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के बारे में तथा क्षमता वर्धन और ज्ञान को साझा करने के बारे में संवाद हुआ| चर्चाओं में शाश्वत विकास में शिक्षा की भुमिका के बारे में, वैश्विक नेतृत्व तथा सांस्कृतिक समझ के बारे में चर्चा की गई तथा राजनीतिक मिशन्स और उच्च शिक्षा संस्थानों में द्विपक्षीय और सामुहिक सहयोग की सम्भावनाओं के बारे में बातचीत हुई| इस संगोष्ठि मे झिम्बाब्वे, टान्झानिया, मोझाम्बिक, तिमोर- लेस्ट, फिलीस्तीन, सुदान, पापूआ न्यु गिनी, येमेन, कॅमेरून, ताजिकीस्तान, नुआरू, दक्षिण आफ्रिका, बेनिन, ब्युर्किना फासो, इथिओपिया, अल्जेरिया, अंगोला, भूतान, बुरूंडी, इक्वेडोर, इक्वेटोरियल गिनिया, एरिट्रिया, एस्वाटिनी, इंडोनेशिया, केन्या, लेसोथो, मादागास्कर, माली, मॉरिशिनिय, मंगोलिया, निकाराग्वे, नायजर, रिपब्लिक ऑफ गिनिया, सोलोमॉन आयलँडस, सोमालिया, श्रीलंका, सुरीनाम, टोगो, उगांडा तथा व्हेनेझुएला के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया| किस तरह अन्तरराष्ट्रीय साझेदारियाँ छात्र, संस्थान और समुदायों को वास्तविक अवसर दे सकते हैं, इसको ले कर विस्तार से संवाद हुआ|