Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा

एजेंटिक एप्लिकेशन सिक्योरिटी’ में ग्लोबल लीडर Checkmarx ने आज अपने Checkmarx One प्लेटफॉर्म में एक बड़े अपडेट की घोषणा की है। यह एक नया हाइब्रिड स्टेटिक एप्लिकेशन सिक्योरिटी टेस्टिंग (SAST) स्कैनिंग इंजन है,

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jun 16, 2026 • 2:04 PM | पैरामस, न्यू जर्सी  0  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा
“Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा”
Favicon
Read more on www.barmerbulletin.com/s/cd52fa
16 Jun 2026
https://www.barmerbulletin.com/s/cd52fa
Copied
Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा
Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा

पैरामस, न्यू जर्सी : एजेंटिक एप्लिकेशन सिक्योरिटी’ में ग्लोबल लीडर Checkmarx ने आज अपने Checkmarx One प्लेटफॉर्म में एक बड़े अपडेट की घोषणा की है। यह एक नया हाइब्रिड स्टेटिक एप्लिकेशन सिक्योरिटी टेस्टिंग (SAST) स्कैनिंग इंजन है, जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन फिडेलिटी देने के लिए तैयार है, जिसे तकनीकी भाषा में ‘F1 स्कोर‘ कहा जाता है। AI की मदद से तेजी से हो रहे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कारण सुरक्षा कमियों (vulnerabilities) में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है। इससे कंपनियों के सामने एक ऐसा बड़ा खतरा पैदा हो गया है जिससे कोई भी अकेला स्कैनिंग टूल नहीं निपट सकता।

न तो पुराने नियमों पर आधारित टूल और न ही सिर्फ AI मॉडल्स इस खतरे का पूरा समाधान दे सकते हैं। नियमों पर आधारित पारंपरिक स्कैनिंग अपनी चुनी हुई भाषाओं के लिए तो एकदम सटीक है, लेकिन AI कोडिंग ने कई ऐसी नई भाषाएं पेश कर दी हैं जो इन पुराने नियमों के दायरे में नहीं आतीं। AI इन नई उभरती हुई जगहों पर भी सुरक्षा जांच को आपने दायरे में लाता है। लेकिन जब बड़े पैमाने पर कोड स्कैन होता है, तो इतनी सारी कमियां सामने आती हैं कि टीमें उन पर काम ही नहीं कर पातीं और असली खतरे फालतू अलर्ट्स की भीड़ में दब जाते हैं। आज प्रोडक्शन में मौजूद 49% कोड AI द्वारा लिखा गया है जो काफी हद तक असुरक्षित है और हैकर्स को सिस्टम में सेंध लगाने में अब महीनों नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं। इसलिए कंपनियों को आज सटीक पारंपरिक स्कैनिंग और AI की व्यापक पहुंच दोनों की जरूरत है।

इसी जरूरत को पूरा करने के लिए Checkmarx अपने Checkmarx One प्लेटफॉर्म में एक नया नेक्स्ट-जेनरेशन SAST हाइब्रिड स्कैनिंग इंजन पेश कर रहा है। यह सुरक्षा की तीन लेयर्स को एक साथ मिलाता है: पहला, नियमों पर आधारित एक मजबूत आधार जिसे दो दशकों के एंटरप्राइज़ AppSec अनुभव से तैयार किया गया है; दूसरा, एक खास ट्यून्ड LLM इंजन जो इस सुरक्षा को किसी भी भाषा (चाहे वह AI जनरेटेड कोड हो या नई भाषाएं) तक पहुंचाता है; और तीसरा, नया Finding Analysis Engine (FAE), जो डेवलपर्स तक रिपोर्ट पहुंचने से पहले ही असली खतरों की पुष्टि करता है और ‘फॉल्स पॉजिटिव’ को रोक देता है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter