साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

  


बेघर/अनाथ बच्चों के लिए आश्रय और वंचितों के लिए आशा का घर

नई दिल्ली, 18 मई : साईकृपा, नोएडा में पंजीकृत एक धर्मार्थ संस्था है जो वर्ष 1988 से अनाथ, परित्यक्त एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है।

हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सड़क एवं झुग्गी-बस्ती के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा सफल पुनर्वास प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता कर रहे है। हमारी विभिन्न सेवाभावी परियोजनाओं ने समाज का गहरा विश्वास और स्नेह अर्जित किया है।

किन्तु, हमारा बालकुटीर परिसर, जो लगभग 25 वर्ष पूर्व केवल 35 बच्चों के लिए बनाया गया था, आज बढ़ते बच्चों के परिवार के कारण अत्यधिक सीमित हो गया है। स्थान का अभाव बच्चों के समग्र विकास एवं शैक्षणिक प्रगति में बाधा बन रहा है। हमारी कुछ परियोजनाएँ किराये के भवनों में चल रही है जिससे हमारे कोष का बड़ा भाग किराये में खर्च हो जाता है।


इसीलिए हम अपने सभी शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे नोएडा / ग्रेटर नोएडा अथवा उसके आसपास उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग दें, ताकि हमारी सभी परियोजनाओं को एक ही परिसर में संचालित किया जा सके और बच्चों के विकास एवं मनोरंजन हेतु एक समग्र एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रस्तावित आधुनिक परिसर में निम्न सुविधाएँ होंगी :

  • लड़कों एवं लड़कियों के लिए पृथक आवास (18 वर्ष तक)
    परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय की सुविधा
    व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र
    युवाओं (21 वर्ष तक) के लिए छात्रावास

हम विशेष रूप से निवेदन करते हैं :

  • ऐसे व्यक्ति, परिवार एवं भूमि स्वामी जो धर्मार्थ कार्य हेतु भूमि दान या आवंटित करने पर विचार कर सकें।
    परोपकारी व्यक्तियों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं संगठनों से, जो भूमि क्रय एवं भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना चाहें।

आपका सहयोग सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त भविष्य का निर्माण करेगा।

सहयोग के लिए संपर्क करें:
9873435843

हम सब साथ मिलकर बदलाव ला सकते हैं


Previous Post Next Post

Contact Form