रियल लवर्स के पहले गाने ‘जय हो सेवालाल की’ ने जीता दर्शकों का दिल, मुंबई में भव्य म्यूजिक लॉन्च

दिल्ली , 7 नवंबर : बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म रियल लवर्स (Real Lovers) का पहला गाना “जय हो सेवालाल की” मुंबई में एक भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रिलीज़ किया गया। इस गाने ने लॉन्च होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया और चारों ओर इसकी तारीफ हो रही है। रियल &nb

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Nov 7, 2024 • 12:57 PM  0  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
रियल लवर्स के पहले गाने ‘जय हो सेवालाल की’ ने जीता दर्शकों का दिल, मुंबई में भव्य म्यूजिक लॉन्च
“रियल लवर्स के पहले गाने ‘जय हो सेवालाल की’ ने जीता दर्शकों का दिल, मुंबई में भव्य म्यूजिक लॉन्च”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
7 Nov 2024
https://www.barmerbulletin.com/entertainment/real-lovers-first-song-jai-ho-sewalal
Copied
रियल लवर्स के पहले गाने ‘जय हो सेवालाल की’ ने जीता दर्शकों का दिल, मुंबई में भव्य म्यूजिक लॉन्च

दिल्ली, 7 नवंबर : बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म रियल लवर्स (Real Lovers) का पहला गाना “जय हो सेवालाल की” मुंबई में एक भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रिलीज़ किया गया। इस गाने ने लॉन्च होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया और चारों ओर इसकी तारीफ हो रही है। रियल लवर्स, जो इस दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है, अपने दमदार रोमांस और एक्शन की वजह से पहले से ही चर्चा में है, और अब इस गाने ने इस फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

धार्मिक और सांस्कृतिक श्रद्धा का प्रतीक – “जय हो सेवालाल की

गाने का नाम जय हो सेवालाल की है, जो भक्ति और श्रद्धा से भरपूर है। इसे दिव्या कुमार ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया है, जो इसके आध्यात्मिक पहलू को और भी अधिक गहराई देता है। संगीतकार गुफी ने गाने में भक्ति और जोश का ऐसा संगम प्रस्तुत किया है, जो दर्शकों को सेवालाल महाराज के प्रति आस्था से जोड़ता है। मंज़र बलियावी के लिखे गीतों ने इस गाने में ऐसी गहराई दी है जो सीधे दिल को छूती है। गाने का संगीत संयोजन और दिव्या कुमार की सशक्त आवाज़ ने इस गीत को सुनने वालों के दिलों में स्थायी जगह बना दी है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter