जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास
भारत: जोधपुर के एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर ने यूरोप में प्रसिद्ध आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 को पूरा कर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने 15 घण्टे और 40 मिनट के रिकॉर्ड टाईम में प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्राइएथलॉन को पूरा कर लिया। उन्होंने 6 अगस्त 2022 को यूरोप में आयोजित ट्राइए
भारत: जोधपुर के एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर ने यूरोप में प्रसिद्ध आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 को पूरा कर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने 15 घण्टे और 40 मिनट के रिकॉर्ड टाईम में प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्राइएथलॉन को पूरा कर लिया। उन्होंने 6 अगस्त 2022 को यूरोप में आयोजित ट्राइएथलॉन में हिस्सा लेकर इस चैलेंज को पूरा किया था।
आयरनमैन ट्राइएथलॉन को दुनिया के सबसे मुश्किल एक दिवसीय खेल आयोजनों में से जाना जाता है, जिसमें 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की सायक्लिंग और 42 किलोमीटर की मैराथॉन शामिल है। महेन्द्र सिंह चौहान और मीना कंवर इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले भारतीय युगल हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल चुनौती को पूरा कर देश का नाम रौशन कर दिया है। इस युगल के नाम अधिकतम-कुल 7 मैराथॉन्स पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।