चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़, भारत : युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगश

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jan 22, 2026 • 7:04 PM  0  0
E
Education
NEWS CARD
Logo
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च
“चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च”
Favicon
Read more on barmerbulletin.com
22 Jan 2026
https://www.barmerbulletin.com/education/chandigarh-university-launches-indias
Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़, भारत : युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। यह फेस्ट 19 से 21 फरवरी तक नई दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। एआई-आधारित स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरियल टैलेंट के लिए एक नेशनल लॉन्चपैड के रूप में देखे जा रहे इस फेस्ट का मकसद मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर, फंडिंग के रास्ते और इनक्यूबेशन सपोर्ट देकर आइडिया जेनरेशन, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केट-रेडी सॉल्यूशन के बीच के अंतर को भरना है। एआई, डीप टेक और उभरती टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देकर, यह अपनी तरह की पहली पहल है जो स्केलेबल स्टार्टअप को बढ़ावा देने, समाज और इंडस्ट्री की चुनौतियों का समाधान करने और सस्टेनेबल, इनोवेशन-आधारित आर्थिक विकास के माध्यम से विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान देने का लक्ष्य रखती है।


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं कैंपस में भारत के पहले AI फेस्ट के दौरान एक रोबोट के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र

फेस्ट का उद्घाटन एटोस सॉल्यूशंस एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ उमर अली शेख और राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने सीयू इनोवफेस्ट 2026 के आधिकारिक मास्कॉट (शुभंकर) ‘इनोवबॉट’ (InnovBot) को भी लॉन्च किया गया, जो इनोवेशन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और भविष्य-निर्माण की विज़न का प्रतीक है। फेस्ट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार www.cuchd.in/innovfest-2026/ पर रजिस्टर कर सकते हैं।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter