टॉप क्रिकेटर्स धोनी, बुमराह, पांड्या संग 7 स्टार्स ने eCricket गेम को सपोर्ट किया
नई दिल्ली, अप्रैल 23 : लाइटफ्यूरी गेम्स (LFG), जो एक ( ट्रिपल ए ) AAA- केंद्रित गेम - टेक स्टूडियो है , ने आज घोषणा की हैं कि क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बड़े नाम — एमएस धोनी , जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पांड्या , साथ में श्रेयस अय्यर , रविंद्र जडेजा , तिलक वर्मा और साई सुदर्शन — ने कंपनी में निवेश
नई दिल्ली, अप्रैल 23 : लाइटफ्यूरी गेम्स (LFG), जो एक (ट्रिपल ए) AAA- केंद्रित गेम-टेक स्टूडियो है, ने आज घोषणा की हैं कि क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बड़े नाम—एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, साथ में श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन—ने कंपनी में निवेश किया है। ये खिलाड़ी लाइटफ्यूरी गेम्स के आगामी ई-क्रिकेट गेम में प्लेएबल अवतार के रूप में भी नजर आएंगे। यह कंपनी का पहला ओरिजिनल क्रिकेट टाइटल है, जिसे इस वर्ष लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है। अब तक लाइटफ्यूरी गेम्स ने विभिन्न फंडिंग राउंड्स के जरिए लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। ये क्रिकेट सितारे Blume Ventures, V3 Ventures, MIXI और Times Internet जैसे निवेशकों के साथ मिलकर लाइटफ्यूरी गेम्स के 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्री-सीरीज़ A फंड का हिस्सा बने हैं। 100-सदस्यीय स्टूडियो में गहरी रचनात्मक प्रतिभा और उन्नत तकनीकी क्षमता है, जो प्रीमियम और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी गेम्स बनाने में सक्षम है।
इस सहयोग को लेकर एम एस धोनी ने कहा, “मैंने वर्षों में कई क्रिकेट गेम्स देखे हैं, और हमेशा कुछ न कुछ कमी महसूस हुई है। जब लाइटफ्यूरी ने मुझे दिखाया कि वे किस पर काम कर रहे हैं, तो मुझे लगा कि वे उस कमी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत से वैश्विक दर्शकों के लिए इस तरह की गेम बनाना एक बड़ा काम है। मैं अपने क्रिकेट अनुभव से जितना योगदान दे सकता हूं, देना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि बारीकियां सही रहें। बाकी काम उनकी टीम पर है, और जो मैंने देखा है, उसके आधार पर वे अच्छा काम करेंगे।”
क्रिकेट की गहराई को गेम में उतारने की चुनौती पर बात करते हुए जसप्रीत बुमराह, जिन्हें विशेष रूप से RISE Worldwide द्वारा मैनेज किया जाता है, ने कहा, “क्रिकेट बहुत ही बारीक अंतर का खेल है, और यही बात मुझे ई-क्रिकेट के बारे में सबसे खास लगी। इसमें डिटेल और ऑथेंटिसिटी पर जो ध्यान दिया गया है, वह प्रभावशाली है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी टीम का समर्थन कर रहा हूं जो इस खेल को गहराई से समझते हुए भारत से कुछ सार्थक बना रही है।”