Trending

मॉडलिंग प्रतियोगिता में विष्णु चौधरी मिस्टर, प्रियंका चौधरी मिस और अनु राठौड़ बनी मिसेज मॉडल राजस्थान 2024 

VWO और AB Tasty ने डिजिटल एक्सपीरियंस ऑप्टिमाइज़ेशन के भविष्य को पुनः परिभाषित करने के लिए मिलाया हाथ

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय 11वें इंडिया इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का हुआ शानदार आगाज, 33 देशों के कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक डांस व कला की दी प्रस्तुति

इन्फोकोम इंडिया 2025 का काऊंटडाउन शुरू: एआई-संचालित समाधान, इमर्सिव डेमो और 'हिडन जेम्स' की खास झलकियाँ

जॉय अलुक्कास की आत्मकथा ‘स्प्रेडिंग जॉय’ प्रशंसात्मक समीक्षाओं के साथ शारजाह पुस्तक मेले में लॉन्च हुई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

  

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 13 : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञसामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही।

लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन-जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है।

इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉगौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकतास्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शनतथा मरीजों की गुणवत्ता-जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।

कार्यक्रम में सीनियर फिजिशियन डॉअमित श्रीवास्तव और श्री राम मोहन अग्रवाल ने आगामी राज्य व्यापी जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप की रूपरेखा साझा की।टीम ने बताया कि कैंपेन के तहत जन-जागरूकतापरामर्श/मार्गदर्शनऔर जरूरतमंद मरीजों को सहायता नेटवर्क से जोड़ने पर फोकस कियाजाएगा।

अंत में उपमुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया और कैंसर जागरूकता से जुड़े विभिन्न सामाजिक  स्वास्थ्य पहलुओं पर चर्चा हुई।


Previous Post Next Post

Contact Form