Sangri Today Marathi - : Rajasthan
नन्हे कलाकार फेस्टिवल 2025: का भव्य उद्घाटन, पहले दिन कला संगीत और संस्कृति का संगम
जयपुर। गुलाबी नगरी की सर्द शामें एक बार फिर रंगों, सुरों और उत्साह से भर उठीं। होटल क्लार्क्स आमेर में 2025 के नन्हे कलाकार फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन हुआ, जो स्पेशली एबल्ड बच्चों के लिए फंड जुटाने की एक संवेदनशील मुहिम का हिस्सा है। अभ्युत्थानम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव का थीम ‘हम सबका फेस्टिवल’ पूरी तरह सार्थक होता नजर आया।
फेस्टिवल की शुरुआत हुई पचरंगा परेड से – एक जीवंत जुलूस जो राजस्थानी लोक संस्कृति को जीवंत रूप देता हुआ पूरे परिसर में फैल गया। यह परेड केवल मनोरंजन नहीं थी, बल्कि समावेशिता, विविधता और एकजुटता का मजबूत संदेश भी लेकर आई। मुख्य अतिथि युवा मामलात एवं खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के पवन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा, “नन्हे कलाकार फेस्टिवल का उद्देश्य कला और समाज को जोड़ना है। पहले दिन का उत्साह और लोगों की भागीदारी हमारे विज़न को मजबूती देती है कि कला हर उम्र के लोगों को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है।”
फेस्टिवल आयोजक एवं अभ्युत्थानम वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर रिद्धि चंद्रावत ने बताया, “यह फेस्टिवल सिर्फ उत्सव नहीं है। इसके माध्यम से हम स्पेशली एबल्ड बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संसाधन जुटा रहे हैं। कला और संगीत के जरिए समाज को जोड़ना और संवेदना जगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।”
पहले दिन का कार्यक्रम संगीत और मनोरंजन से भरपूर रहा। मंदीप और हर्ष के बैंड कुर्जल ने जेमिंग सेशन पेश कर दर्शकों को सुरों की लहर में बहा दिया। इसके बाद कोगता फाउंडेशन के ‘ग्लोबल हेल्थ हैप्पीनेस फेस्टिवल’ के सहयोग से जयपुर की पहली बेबी रेव आयोजित हुई। ‘एक्ट टू एक्शन’ संस्था द्वारा क्यूरेट इस रंगारंग पार्टी में नन्हे बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी तक सभी थिरकते नजर आए।
शाम ढलते-ढलते मंच पर छा गया कबीर कैफे। ‘मत कर माया का अहंकार’, ‘क्या लेके आया है’ और ‘दो दिन का है मेला’ जैसे गीतों ने कबीर के दोहों को आधुनिक धुनों में पिरोकर दर्शकों के दिलों को छू लिया।
रात का आकर्षण रहा टेक्सटाइल वॉक। राजस्थान की समृद्ध वस्त्र परंपरा को एआई और आधुनिक तकनीक के साथ नया रूप दिया गया। पारंपरिक हस्तशिल्प और समकालीन डिजाइन का यह संयोजन दर्शकों के लिए एक यादगार दृश्य अनुभव बन गया। इस वॉक के पार्टनर रहे राजस्थान फैशन फेस्ट, स्टाइलिंग पार्टनर किलर जींस तथा सैलून पार्टनर स्टाइल अ क्रेज़।
दिन का समापन हुआ देश के मशहूर इंडियन ओशन बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति से। राहुल राम की आवाज में ‘तू किसी रेल सी गुजरती है’, ‘मन कस्तूरी’ और ‘बंदे’ जैसे गाने गूंजते रहे। रॉक और लोक संगीत का यह अनोखा मिश्रण देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर करता रहा।
फेस्टिवल में दो दिनों तक 20 से अधिक आर्ट वर्कशॉप्स, क्रिएटिव गतिविधियां तथा 80 से ज्यादा फूड, आर्ट और मर्चेंडाइज स्टॉल लगे हैं, जो हर उम्र के आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं।
पहला दिन जिस उत्साह के साथ समाप्त हुआ, उसने दूसरे दिन की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दूसरे दिन दिग्पाल की राजस्थानी फोक जेमिंग, राहगीर की भावपूर्ण प्रस्तुति, रनमल जैन की कविता पाठ, दिग्विजय सिंह जसाना के साथ फोक रेव और ग्रैंड फिनाले में सोना मोहापात्रा का लाइव कॉन्सर्ट दर्शकों का मन मोह लेगा। दिन भर चलने वाली वर्कशॉप्स और फैमिली जोन इसे हर पीढ़ी के लिए यादगार बनाएंगे।
अभ्युत्थानम वेलफेयर फाउंडेशन 2014 से जयपुर में सक्रिय एक पंजीकृत एनजीओ है। शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाली यह संस्था ‘स्कूल भरो आंदोलन’ से हर साल लाखों बच्चों तक शिक्षा पहुंचाती है। कोविड काल में 80,000 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया और मियावाकी तकनीक से नौ शहरी जंगल विकसित किए हैं।
नन्हे कलाकार फेस्टिवल जयपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ रहा है – जहां कला न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए उम्मीद की किरण भी बनती है।
ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के अंतर्गत कंप्लायंस रिडक्शन एवं डिरेगुलेशन में राजस्थान की उपलब्धियाँ
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के लिए कंप्लायंस रिडक्शन एण्ड डिरेगुलेशन (Compliance Burden Reduction and Deregulation) एक्सरसाइज प्रारंभ की गई। इस राष्ट्रीय सुधार एजेंडा के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान ने राज्य की सहभागिता का सक्रिय नेतृत्व किया तथा प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव, राजस्थान की अध्यक्षता में अनेक बैठकों का आयोजन किया।
इसके परिणामस्वरूप, भारत सरकार द्वारा चिन्हित सभी 23 प्राथमिक क्षेत्रों में पूर्ण अनुपालन प्राप्त करने वाले अग्रणी राज्यों में राजस्थान सम्मिलित हुआ है। इन सुधारों को व्यवस्थित रूप से लागू किया गया है, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुदृढ़ करने वाला एक मजबूत एवं सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हुआ है। साथ ही, नियामक ढांचे के सरलीकरण एवं आधुनिकीकरण को प्रोत्साहन मिला है तथा राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट ग्लोबल समिट के दौरान हस्ताक्षरित मेमोरेंडम आॅफ अंडरस्टेन्डिग (डवन्े) के धरातलीकरण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक सशक्त आधार तैयार हुआ है।
राजस्थान ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस इकोसिस्टम को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कई परिवर्तनकारी सुधार लागू किए हैं। एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए, राज्य ने नियम 90। में संशोधन कर शहरी क्षेत्रों में भूमि रूपांतरण प्रक्रिया को सरल बनाया है, जिसके तहत समयसीमा 60 से घटाकर 30 कार्य दिवस कर दी गई है, जिसके बाद स्वतः स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। इससे परियोजनाओं में होने वाली देरी में कमी आएगी और नए उद्यमों की स्थापना तेजी से होगी।
राजस्थान ने प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। एमएसएमई के लिए कंसेट टू एस्टैब्लिष (सीटीई) और कंसेट टू आॅपरेट (सीटीओ) हेतु समयसीमा 120 दिनों से घटाकर 21 दिन और रेड/वृहद् श्रेणी के उद्यमों के लिए 60 दिन कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने सेल्फ सर्टिफिकेषन के आधार पर पर्यावरण अधिनियमों के अंतर्गत अनुपालना कर रही इकाइयों के लिए सीटीओ का सिस्टम-जनरेटेड ऑटो रिन्यूवल प्रारंभ किया है। साथ ही, वाटर एण्ड एयर पाॅल्यूषन रूल्स में संशोधन के माध्यम से अप्रदूषणकारी व्हाइट कैटेगरी उद्योगों की सूची को 104 सेक्टर्स से बढ़ाकर 877 सेक्टर्स कर दिया गया है, जिससे अधिक गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को नियामकीय आवश्यकता से छूट मिलेगी। इससे परियोजना अनुमोदनों में तेजी और औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
सूक्ष्म उद्यमों पर नियामक भार कम करने के उद्देश्य राजस्थान शाॅप्स एण्ड काॅमर्शियल एस्टाब्लिसमेंट एक्ट, 1958 के अंतर्गत कर्मचारी संख्या की सीमा 0 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को और सुदृढ़ करने तथा प्रतिष्ठानों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य ने एक अध्यादेश जारी कर अधिनियम के अंतर्गत अनुमत कार्य घंटों में वृद्धि की है। अध्यादेश के अनुसार दैनिक कार्य समय 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है, अधिकतम 6 घंटे के कार्य के पश्चात न्यूनतम 30 मिनट के विश्राम का प्रावधान किया गया है तथा तिमाही ओवरटाइम सीमा 144 घंटे कर दी गई है।
इसके अलावा, राजस्थान सरकार ने राजस्थान फैक्ट्री रूल्स, 1951 के नियम 100 में संशोधन किया है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को छोड़कर, महिला श्रमिकों को सभी जोखिम कार्यों में कार्य करने की अनुमति दी गई है, जिनमें वे 15 कार्य भी शामिल हैं जो पूर्व में महिलाओं के लिए निषिद्ध थे।
फायर सेफ्टी कंप्लायंस को भी सुव्यवस्थित किया गया है जिसके अंतर्गत एम्पैनल्ड एजेंसियों के माध्यम से थर्ड पार्टी फायर इंस्पेक्शन का प्रावधान लागू किया गया है तथा फायर एनओसी सर्टिफिकेट (थ्पतम छव्ब्) की वैधता अवधि बढ़ाई गई है, जिससे प्रक्रियात्मक विलंब कम हुआ है और साथ ही सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया गया है।
ग्रामीण उद्योगों के लिए न्यूनतम सड़क चैड़ाई आवश्यकताओं के युक्तिकरण में राजस्थान अग्रणी राज्यों में शामिल है। लेआउट प्लान वाले क्षेत्रों में सड़क चैड़ाई 9 मीटर और बिना लेआउट वाले क्षेत्रों में 4.5 मीटर निर्धारित की गई है। राज्य ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में भूमि उपयोग को अनुकूलित करने हेतु भी महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग एवं रीको ने भवन मानकों में संशोधन कर भूमि के सदुपयोग को सुनिष्चित किया है और पार्किंग मानकों का भी युक्तिकरण किया गया है। पूर्व में वाणिज्यिक भूखण्डों पर 50 प्रतिषत ग्राउंड कवरेज की सीमा को अब समाप्त कर दिया गया है, जिससे नगरीय योजना में अधिक लचीलापन सुनिश्चित हुआ है।
नगरीय विकास के क्षेत्र में, राजस्थान सरकार द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पाॅलिसी (ज्व्क्) जारी की गई है, जिसका उद्देश्य सघन, पैदल-अनुकूल एवं परिवहन-केंद्रित शहरी विकास को प्रोत्साहित करना है। यह नीति मेट्रो कॉरिडोर, बीआरटीएस तथा प्रमुख परिवहन मार्गों के आसपास उच्च घनत्व मिश्रित उपयोग विकास को बढ़ावा देती है, जिससे यातायात भीड़ में कमी, क्षैतिज शहरी विस्तार पर नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं अधिक दक्ष शहरों का निर्माण संभव हो सकेगा।
डी-क्रिमिनलाइज़ेशन के क्षेत्र में राज्य ने राजस्थान जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश, 2025 अधिसूचित किया है, जिसके माध्यम से 11 राज्य अधिनियमों के प्रावधानों में संशोधन कर छोटे अपराधों को अपराधमुक्त किया गया है। इस अध्यादेश के तहत आपराधिक प्रावधानों को मौद्रिक दंड से प्रतिस्थापित किया गया है, दंडों का युक्तिकरण किया गया है तथा आपराधिक कार्यवाहियों में कमी लाई गई है, जिससे नागरिकों एवं व्यापारियों के लिए व्यापार करना आसान हुआ है।
निवेशक सुविधा को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य की सिंगल विंडो प्रणाली राजनिवेश को एआई चैटबॉट के साथ सशक्त किया गया है, जो विभिन्न विभागों की सूचनाओं को एकीकृत कर निवेशकों को सहज एवं प्रभावी सहायता प्रदान करता है।
इन व्यापक एवं दूरदर्शी सुधारों के माध्यम से राजस्थान ने कंप्लांयस रिडक्शन, डिरेगुलेशन एवं इन्वेस्टर फैसिलिटेशन के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति को पुनः सुदृढ़ किया है तथा त्वरित, पारदर्शी एवं दक्ष शासन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।
यह उपलब्धि राज्य के सभी विभागों के समन्वित प्रयासों एवं सतत सहयोग से संभव हो सकी है।
राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा बैठक— भूमि आवंटन से प्रोजेक्ट विकास तक हो नियमित मॉनिटरिंग - मुख्य सचिव
जयपुर। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही आगामी तिमाही के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी निवेशकों को भूमि आवंटन से लेकर प्रोजेक्ट के विकास तक की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि निवेश प्रस्ताव शीघ्रता से क्रियान्वित हो सकें।
श्री पंत शुक्रवार को शासन सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रदेश में लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे। इनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर एक वर्ष से भी कम समय में कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा अधिकारियों सेकहा कि निवेशकों से निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाकर इस संख्या को आगामी समय में और बढ़ाया जा सकता है।
मुख्य सचिव ने समिट के तहत हुए निवेश एमओयू की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए प्रोजेक्ट्सकी ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर मिशन मोड में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के उपरांत अधिकारी फील्ड में जाकर प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करें तथा परियोजना की प्रगति की तस्वीरें अपलोड कर प्रतिमाह अद्यतन रिपोर्ट सुनिश्चित करें। उन्होंनेअधिकारियों से विभागवार एमओयू की प्रगति की जानकारी ली एवं लंबित प्रोजेक्ट्स के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्री आलोक गुप्ता ने बताया कि रीको द्वारा अब तक निवेशकों को 1 हजार 387 एमओयू के क्रियान्वयन हेतु 347.45 हेक्टेयर भूमि आवंटन के पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसी प्रकार, राजस्व विभाग द्वारा 33 प्रोजेक्ट्स के लिए 34 हजार हेक्टेयर एवं सिविल एविएशन विभाग द्वारा 8 प्रोजेक्ट्स के लिए 22 हजार हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है।
बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन श्री राजेश कुमार यादव, प्रमुख शासन सचिव खनन श्री टी. रविकांत, प्रमुख शासन सचिव शहरी विकास एवं आवासन डॉ. देबाशीष पृष्टि,  शासन सचिव खेल एवं युवा मामले डॉ. नीरज के पवन,  शासन सचिव पशुपालन डॉ. समित शर्मा,  शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री रवि कुमार सुरपुर,  शासन सचिव सिविल एविएशन डॉ. जोगाराम तथा आयुक्त बीआईपी श्री सुरेश कुमार ओला सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अभ्युत्थानम एनजीओ का लक्ष्य इस मानसून में 1 लाख पौधे लगाना
जयपुर | राजस्थान को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, अभ्युत्थानम वैलफेयर फाउंडेशन, जयपुर एवं अभ्युत्थानम सोसाइटी (एनजीओ) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्थित महावीर वन से "लक्ष वृक्ष" अभियान का आगाज किया। इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर में 1 लाख से अधिक पौधों का रोपण करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अभियान का मूल स्तंभ बनाया गया है।
पिछले चार वर्षों में अभ्युत्थानम एनजीओ ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है । इसी प्रयास की निरंतरता में "लक्ष वृक्ष" अभियान को इस बार और भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ।
इस अभियान की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
युवा की भागीदारी: राजस्थान के प्रत्येक जिले और संभाग में स्थानीय युवाओं को जोड़कर मजबूत टीमों का गठन किया गया है, जो अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाएंगे ।
पौधा बीमा योजना: किसी पौधे की मृत्यु की स्थिति में उसकी जगह नया पौधा लगाया जाएगा, जिससे वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता न रहकर दीर्घकालिक प्रतिबद्धता बने ।
पौधा बैंक की स्थापना: लोगों को समय पर और गुणवत्ता युक्त पौधे उपलब्ध कराने हेतु पौधा बैंक की व्यवस्था की गई है ।
संस्कृतिक कार्यक्रम: वृक्षारोपण को सामाजिक उत्सव का स्वरूप देने के लिए स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाएं, गीत-संगीत और परंपरागत विधियों का समावेश होगा ।
अभ्युत्थानम एनजीओ के संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट प्रांजल सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि एक ऐसा जन-आंदोलन खड़ा करना है जिसमें हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने । 'लक्ष वृक्ष' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित विरासत की नींव है ।" इस कार्यक्रम में अभ्युत्थानम एनजीओ की सचिव एडवोकेट रिद्धि चंद्रावत, उपाध्यक्ष अनुज चांडक, कोषाध्यक्ष CA अमन झंवर, एडवोकेट सार्थक सक्सैना, अदिति झंवर, खुशी माहेश्वरी, भुवनेश जोशी, जानवी राजावत, समृद्धि राजावत, उज्जवल सोलंकी, गोविंद वर्मा और लाखन सिंह मौजूद रहें ।
सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल, राजस्थान टॉप थ्री में
जयपुर :  राजस्थान में सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के लिए जरिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। फिर बात राजस्थान सरकार की हो या फिर सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट की, यहां पर पिछले सालों में फॉलोअर्स में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। वस्तुस्थिति यह है कि देश में राजस्थान एक्स पर टॉप थ्री प्रदेशों में हैं। अगर बढ़ोतरी की स्थिति यही रही तो आने वाले सालों में राजस्थान सोशल मीडिया के मामले में देश में अव्वल भी बन सकता है।
तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स
सबसे पहले बात करते हैं सीएमओ राजस्थान की। एक्स पर सीएमओ देश में टॉप थ्री में हैं। एक अप्रेल 2020 को एक्स हैंडल पर फोलोअर्स की संख्या 392 k (हजार) थी। वहीं साल दर साल यह संख्या बढ़कर  2.5 मिलियन हो गई है। यह बढ़ोतरी 505 फीसदी के आस पास है। साल दर साल अगर यह बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले कुछ सालों में राजस्थान बाकी प्रदेशों से भी आगे हो जाएगा और नम्बर वन बन जाएगा।
कई प्रदेशों से हैं हम आगे
पिछले कुछ सालों में राजस्थान सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने फॉलोअर्स के मामले में अच्छी प्रगति की है। इसके अलावा सीएमओ राजस्थान दूसरे प्रदेशों के सीएमओ के एक्स अकाउंट्स के मुकाबले कहीं आगे हैं। मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, केरल, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु जैसे कई प्रदेशों से आगे है।
इस तरह बढ़ी है फॉलोअर्स की संख्या
अकाउंट- 1 अप्रेल 2020 - जून 2024 - % बढो़तरी
GOR- 3,24 k - 2.2M - 521%
CMO- 3,91k- 2.5M- 505%
इन राज्यों से आगे है CMO राजस्थान
उत्तर प्रदेश- 57,28,027
महाराष्ट्र- 39,52,105
राजस्थान- 25,70,361
मध्यप्रदेश- 20,72,898
हरियाणा- 12,54,432
छत्तीसगढ़- 6,22,299
गुजरात- 12,48,575
दिल्ली- 9,94,462
हिमाचल - 1,44,094
बिहार - 4,40,098
#फैसले_दमदार_काम_असरदार
सोशल मीडिया मीम से परेशान बुजुर्ग ने आत्महत्या की
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के लोहावट में एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मीम से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, कुछ युवकों ने बुजुर्ग का एक वीडियो बनाकर मीम बना दिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। रविवार को ये युवक 'भंगार लेवणो है कांई' बोल-बोलकर बुजुर्ग का मजाक उड़ा रहे थे।
इस घटना से आहत बुजुर्ग ने लोगों के सामने ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना का विवरण:
कुछ युवकों ने बुजुर्ग का एक वीडियो बनाकर मीम बना दिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
रविवार को, ये युवक 'भंगार लेवणो है कांई' बोलकर बुजुर्ग का मजाक उड़ा रहे थे।
बार-बार मजाक उड़ाए जाने से परेशान बुजुर्ग ने लोगों के सामने ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना के बाद लोहावट पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे।
बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने का कारण:
दो-तीन महीने पहले, एक जापानी महिला पर्यटक मेगुनी मारवाड़ घूमने आई थी।
एक दिन जब वह अपने साथियों के साथ जा रही थी तो बुजुर्ग को ठेला खींचते देखा।
महिला ने मदद के लिए पूछा तो बुजुर्ग ने कहा कि आपको क्या करना है, भंगार लेना है क्या?
कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
राजस्थान रेडर्स वूमन्स कबड्डी टीम की जर्सी एवं सॉन्ग जारी
जयपुर : दुबई में आगामी 16 जून से 30 जून तक आयोजित महिला कबड्डी लीग में भाग ले रही, राजस्थान रेडर्स की टीम जर्सी और सॉन्ग लॉन्च इवेंट आज यहां आयोजित की गई। महिला कबड्डी लीग 16 जून से 30 जून 2023 तक दुबई में होने जा रही है। इस लीग में 8 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए देश भर से 120 कबड्डी खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही टीम राजस्थान रेडर्स का लक्ष्य राज्य में महिला कबड्डी के स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस खेल के दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देना है।
राजस्थान ट्रेडर्स के डायरेक्टर एवं सीईओ श्री सतीश पाटीदार ने आज यहां बताया कि, सॉन्ग और जर्सी इवेंट टीम की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इवेंट में जयपुर की जानी पहचानी हस्तियां शिरकत करेंगी जिनमें कई एचएनआई, कबड्डी प्रेमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे । राजस्थान रेडर्स इस सीजन में महिला कबड्डी लीग की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। इसकी टीम में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हैं। राजस्थान रेडर्स के मालिक श्री सतीश पाटीदार का फ्रैंचाइज़ी का प्राथमिक उद्देश्य राजस्थान के भीतर महिला कबड्डी प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ स्थानीय स्तर पर सशक्त बनाना है।
उन्होनें बताया कि, जर्सी की डिज़ाइन और बनावट टीम के सार को दर्शाती है। जर्सी रंगों का एक जीवंत संयोजन दिखाती है जो राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह टीम के खिलाड़ियों की ताकत, दृढ़ संकल्प और अटूट जुनून का प्रतीक है जो इसे गर्व से पहनते हैं, और उन्हें मैट पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती है। राजस्थान रेडर्स को एक योग्य और शानदार कोचिंग स्टाफ का समर्थन प्राप्त है, जिनके पास राष्ट्रीय स्तर का कोचिंग अनुभव है। राजस्थान रेडर के मुख्य कोच श्री केशव मिश्रा खेल की गहरी समझ और रणनीतिक कौशल रखते है। सहायक कोच रवीता फौजदार और फिजियोथेरेपिस्ट सीमा तक्षक कबड्डी में लंबे अनुभव के साथ आते हैं। सपोर्ट स्टाफ की यह तिकड़ी टीम को मजबूत ट्रेनिंग और मार्गदर्शन देगी।
उन्होने कहा कि, गतिशील कप्तान रमन के नेतृत्व में, टीम ट्रॉफी जीतने का माद्दा रखती है। टीम में असाधारण गुण हैं जो आगामी सीज़न में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्सुक हैं। यह कार्यक्रम प्रशंसकों और समर्थकों को खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने, कबड्डी कौशल के रोमांचक प्रदर्शनों का गवाह बनने और टीम के सफल होने के दृढ़ संकल्प की एक झलक पाने का एक विशेष अवसर भी प्रदान करेगा।
राजस्थान रेडर्स के बारे में-
राजस्थान रेडर्स महिला कबड्डी लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाली एक प्रसिद्ध महिला कबड्डी फ्रेंचाइजी टीम है। उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और एक मजबूत टीम लोकाचार के साथ, राजस्थान रेडर्स का लक्ष्य महिला कबड्डी की दुनिया में अपने लिए एक जगह बनाना है, जो अपने खिलाड़ियों की अविश्वसनीय प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करना  है।
महिला कबड्डी में एक नया युग: राजस्थान रेडर्स का परिचय
प्रशंसक' पसंदीदा फ्रेंचाइजी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैमहिला कबड्डी लीग#KhammaGhaniKabaddi<o:p></o:p>
जयपुर (राजस्थान) [भारत], 1 जून: देश की पहली महिला कबड्डी लीग सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी राजस्थान रेडर्स तैयार है अपने खेल का लोहा मनवाने और आप सभी का मनोरंजन करने। कबड्डी के खेल में महिला कबड्डी खिलाडियों को प्रेरित करने और सशक्त बनाने की दृष्टि से टीम राजस्थान रेडर्स के सभी खिलाड़ी और कोच कड़ी मेहनत कर रहे है। टीम का पूरा विश्वास है की वह लीग पर अपनी छाप छोड़ने और नई पीढ़ी के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रेरित करने में सफ़ल साबित होगी।
टीम के मालिक, सतीश पाटीदार के नेतृत्व में, राजस्थान रेडर्स देश के कोने-कोने से प्रतिभाशाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों को एक साथ लायी है। राजस्थान रैडर का हर खिलाडी राजस्थान के समृद्ध सांस्कृतिक रंग की तरह ही जीवंत और प्रतिभावान है। टीम का संतुलन लीग के दौरान विविध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को उनके असाधारण रेडिंग और डिफेंडिंग कौशल, कबड्डी के लिए जुनून और टीमवर्क के प्रति प्रतिबद्धता के लिए चुना गया है।
राजस्थान रेडर्स टीम की कुछ ख़ास बातें
राजस्थान रेडर्स महिला कबड्डी लीग में राजस्थान का प्रतिनिधत्व कर रही है। टीम मैनेजमेंट महिला कबड्डी में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। जुनूनी मैनेजमेंट और समर्पित कोचिंग स्टाफ के नेतृत्व में राजस्थान रेडर्स का उद्देश्य लीग में अपनी पहचान बनाना और नई पीढ़ी के कबड्डी खिलाडियों को प्रेरित करना है। टीम द्वारा चलाये जा रहे टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम और जमीनी पहल के तहत, फ्रेंचाइजी युवा प्रतिभाओं को सिखाने और राजस्थान को महिला कबड्डी में भी सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
राजस्थान रेडर्स ने प्रतिभा विकास के लिए एक संपूर्ण कार्यक्रम बनाया है जिसमें स्काउटिंग नेटवर्क, कोचिंग कैंप और जमीनी स्तर की गतिविधियां शामिल हैं। मैनेजमेंट उत्कृष्ट खिलाड़ियों की एक स्थिर धारा विकसित करना चाहता है जो गर्व से राजस्थान का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकें और खेल के भविष्य में निवेश करके खेल को बढ़ने में मदद कर सकें।
राजस्थान रेडर्स के सितारे
टीम अनुभव और युवा खिलाडियों का संतुलित मिश्रण है। रेणुका, निशा, प्रियंका और सरिता टीम के तेज़ तर्रार रेडर्स है, टीम में सुखविंदर, अलका, कीर्ति, प्रीति, मनीषा और सीमा के रूप में एक मजबूत डिफेन्स है जो किसी भी स्थिति से टीम को उबार सकती है। आल राउंड परफॉरमेंस में रमन, मोनिका और प्रवति पर टीम को पूरा भरोसा है।
टीम के मालिक श्री सतीश पाटीदार ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "हम राजस्थान रेडर्स को महिला कबड्डी लीग में पेश करने पर अविश्वसनीय रूप से गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल मैच जीतना नहीं है लेकिन कबड्डी के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित और सशक्त बनाना भी है।  हमारा मानना है कि खेलों में बाधाओं को तोड़ने, रूढ़िवादि को चुनौती देने और सभी के लिए एक समान अवसर बनाने की शक्ति है। राजस्थान रेडर्स प्रतिभाशाली महिला एथलीटों को चमकने और दुनिया को अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा कि वे क्या करने में सक्षम हैं।"
अनुभवी कोचिंग स्टाफ और ख्याति प्राप्त टीम का कोचिंग स्टाफ राष्ट्रीय खेल अनुभव और टेक्निकल के साथ फिजिकल कोचिंग दोनों में वर्षों के अनुभव के साथ नेतृत्व प्रसिद्ध कबड्डी कोच केशव मिश्रा कर रहे है जो कि कोचिंग स्पेशलिस्ट  है। उनके साथ अत्यधिक योग्य और कुशल कबड्डी प्रशिक्षण में टीम को रवीता फौजदार व डॉ. सीमा देवी निश्चित रूप से खिलाड़ी के खेल को लाभान्वित करेगा और उन्हें अपने करियर में और अधिक सफल बनाएं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण, शारीरिक और मानसिक कंडीशनिंग दोनों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे खिलाड़ी आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होगा।
राजस्थान रेडर्स 16 मई से एक्शन में
राजस्थान रेडर्स के सभी मैच अत्याधुनिक शबाब अल अहली स्पोर्ट्स क्लब, दुबई में होंगे जिसे कबड्डी की मेजबानी के लिए विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का वादा कर प्रशंसक-अनुकूल वातावरण बनाने के लिए महिला कबड्डी लीग के मैनेजमेंट ने कई आला अधिकारियों, प्रशिक्षण शिविरों और स्थानीय खेल संघों के साथ मिलकर काम किया है। रोमांचक मैचों की उम्मीद कर सकते हैं फैंस एक रोमांचक माहौल, और महिला कबड्डी में एक नए सूर्योदय को देखने के लिए तत्पर है।
जैसे ही टीम कबड्डी मैट पर कदम रखती है, वे अपने साथ राजस्थान के कबड्डी उत्साही लोगों की उम्मीदों और सपनों को लेकर चलती हैं, जो इतिहास बनाने और महिला कबड्डी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। राजस्थान रेडर्स महिला कबड्डी लीग के आगामी सीज़न में अपनी शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक मजबूत रोस्टर, एक समर्पित कोचिंग स्टाफ और अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के साथ, वे लीग पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
राजस्थान रेडर्स और उनके आगामी मैचों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें https://instgram.com/rajasthanraiders.
भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित
झुंझुनू। जितेंद्र सिंह शेखावत, एक 27 वर्षीय सैनिक, राजस्थान के खूबसूरत शहर झुंझुनू के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता, सतवीर सिंह और राज कंवर, एक सैनिक के रूप में उनकी पूरी यात्रा में उनके निरंतर सहयोग रहे हैं।
एक सैनिक के रूप में जितेंद्र की यात्रा जयपुर, राजस्थान में मार्च 2017 को शुरू हुई, जब उन्होंने अपने देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल होने का फैसला किया। वह राष्ट्र और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए सेना के समर्पण से अत्यधिक प्रेरित थे। उनका प्राथमिक मकसद हर व्यक्ति को एक सैनिक बनने के लिए प्रेरित करना और भारत को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान देना था।
जितेंद्र के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत थे, जो सेना में उनके वरिष्ठ थे। ब्रिगेडियर सौरभ की वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा जितेंद्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
एक सैनिक होने के अलावा, जितेंद्र ने भारोत्तोलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए कई पदक और पुरस्कार जीते हैं। कठिन शारीरिक प्रशिक्षण के लिए उनका प्यार उनके पसंदीदा शौकों में से एक बन गया है।
अपने पेशे की चुनौतियों के बावजूद, जितेंद्र को अपने परिवार और दोस्तों, विशेष रूप से अपनी माँ और भाई रविंद्र सिंह शेखावत से अटूट समर्थन मिला है, जिन्होंने हमेशा उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
जितेंद्र की भविष्य की योजना अधिक से अधिक लोगों को भारतीय सेना में शामिल होने और गर्व के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करना है। वह हर व्यक्ति को एक सैनिक बनने और भारत की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।
अंत में, जितेंद्र सिंह शेखावत एक सच्चे देशभक्त हैं जिन्होंने अपना जीवन अपने देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी बहादुरी, समर्पण और अपने पेशे के प्रति जुनून उन्हें कई लोगों के लिए एक सच्ची प्रेरणा बनाते हैं। हम उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
दाना शिवम अस्पताल ने नए ऑक्सीजन प्लांट के साथ सेवाओं में की बढ़ोतरी
दाना शिवम हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने अस्पताल में ऑक्सीजेन प्लांट लगाकर अपने मरीजों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। कोरोना की दूसरी लहर में देश भर के कई अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा जिसके कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया। सैकड़ों लोगों की जान गई इस घटना के बाद दाना शिवम के अधिकारियों ने लोगों को बचाने के लिए एक अतिरिक्त कदम पर काम करने का फैसला किया। हाल ही में उन्होंने अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। दाना शिवम अस्पताल को SYSADVANCE से प्लांट मिला है जो कि पुरतागल से उद्योग में एक बहुत ही उन्नत और प्रसिद्ध ब्रांड है।
यह 97% जैसी सर्वोत्तम शुद्धता प्रदान करता है। यह संयंत्र पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन) तकनीक पर आधारित है, इस तकनीक का उपयोग संपीड़ित हवा से ओ 2 का उत्पादन करने के लिए किया जाता है, जो उस इकाई को खिलाया जाता है जो दूषित पदार्थों को हटाने के लिए सोखना घटना का उपयोग करता है, जैसे एन 2 जब वांछित शुद्ध गैस ओ 2 या O2 जब वांछित शुद्ध गैस N2 होती है और दोनों ही मामलों में H2O और CO2 को भी हटा दिया जाता है और साथ ही अन्य मामूली संदूषक भी हटा दिए जाते हैं।
इस संयंत्र का उद्घाटन डॉ. शालिनी तोमर गरसा ने अस्पताल के कर्मचारियों और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर डाना शिवम अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक डॉ. सुनील गरसा ने बताया कि यह न केवल दाना शिवम परिवार के लिए बल्कि राजस्थान राज्य के लोगों के लिए भी एक गर्व का क्षण है। हाल ही में, डॉ. सुनील गरसा ने प्रतिष्ठित फोर्ब्स इंडिया पत्रिका के मार्की संस्करण “लीडर्स बाइ एक्साम्पल” के जुलाई संस्करण में भी भाग लिया।
डॉ सुनील गरसा को अनुभवी लैब तकनीशियनों और कुशल नर्सिंग स्टाफ की मदद से 10,000 से अधिक मामलों, विशेष रूप से तीव्र दिल के दौरे के सफलतापूर्वक निपटने का अनुभव है। मल्टीपल ट्रॉमा और न्यूरोट्रॉमा उपचार दाना शिवम अस्पताल की अन्य विशेषज्ञता हैं। उनके योगदान और प्रयासों के लिए, माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा डॉ सुनील गरसा को वर्ष 2019 के लिए ‘मेडिसिन के क्षेत्र में बिजनेस लीडर’ के रूप में भी सम्मानित किया गया है। अस्पताल की टीम में डॉ शालिनी तोमर गरसा, डॉ राजवीर सिंह गरसा, डॉ सीपी सुथार, डॉ सुभाष दूत, डॉ कमलेश अग्रवाल, डॉ संजय गोयल, डॉ सुनीता चौधरी, डॉ गोविंद दुबे, डॉ नितिन गुप्ता, डॉ श्रवण चौधरी, और डॉ। डॉ सुशीला चौधरी और प्रबंधन एसपी यादव, नरेंद्र सिंह सोमरा और हेमंत डांगी द्वारा संभाला जाता है।
अस्पताल कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो से संबंधित सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, गायनोकोलॉजी, इंटेंसिव केयर यूनिट, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी सर्जरी में सेवाएं प्रदान करता है। 100 की क्षमता और 180 की चिकित्सा स्टाफ की संख्या के साथ, वे 24×7 किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के लिए भी तैयार हैं।
Edit